नई दिल्ली | सुप्रीम कोर्ट के एक अहम फैसले को लेकर चाचा –भतीजे में पुनः युद्ध हो सकता है |मामला इटावा जिले में स्थित चौधरी चरण सिंह कॉलेज का है। सुप्रीम कोर्ट ने एक आदेश में कहा है कि चौधरी चरण सिंह कॉलेज को यूपी सरकार को अपने अधीन कर लेना चाहिए। सनद रहे इस वक्त कॉलेज की कमान मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के चाचा सपा प्रदेश प्रमुख शिवपाल सिंह यादव के हाथों में है। शिवपाल इस कॉलेज के संचालन समिति के प्रमुख हैं। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने चौधरी चरण सिंह कॉलेज के विकास के लिए 100 करोड़ लगाए थे।
http://newsattack.in/?p=405
इसके बाद ही सुप्रीम कोर्ट ने यह मुख्य फैसल सुनाया। प्रमुख न्यायाधीश टीएस. ठाकुर ने यूपी सरकार के वकील हरीश साल्वे से कहा ‘आप लोगों ने इस कॉलेज में 100 करोड़ रुपए लगाकर इसे संपत्ति बना दिया है। अब इसे राज्य सरकार के अधीन होना ही चाहिए। अब यह राज्य सरकार का संस्थान हो गया है। आपको इसे जल्द से जल्द अपने कंट्रोल में लेना चाहिए।