धड़ीचा प्रथा की आड़ में गरीब लड़कियों का सौदा - न्यूज़ अटैक इंडिया
Search

धड़ीचा प्रथा की आड़ में गरीब लड़कियों का सौदा

न्यूज़ अटैक इंडिया News Attack India News Attack

भारत बर्ष में अलग अलग रीतियां ,रिवाज और प्रथा है ,कुछ ऐसी भी प्रथा चली आ रही है जो सामाजिक कुरीतियो को जन्म देती रहती है | मध्य प्रदेश के शिवपुरी में भी एक प्रथा प्रचलित है जिसे धड़ीचा प्रथा के नाम से जानते है। दरअसल यहां इस प्रथा की आड़ में गरीब लड़कियों का सौदा होता है और उनकी मंडी लगती है। इसमें पुरुष अपनी पसंदीदा औरत की बोली लगाते हैं। सौदा तय होने के बाद बिकने वाली औरत और खरीदने वाले पुरुष के बीच अनुबंध किया जाता है और यह अनुबंध 10 रुपये से लेकर 100 रुपये तक के स्टाम्प पर किया जाता है।

http://newsattack.in/?p=339

                       बताया जाता है की घट रहा लिंगानुपात ही इसका मुख्य कारण है। जानकारों के मुताबिक यहां हर साल करीब 300 से ज्यादा महिलाओं को दस से 100 रूपये तक के स्टांप पर खरीदा और बेचा जाता है और शर्त के अनुसार खरीदने वाले व्यक्ति को महिला को एक निश्चित रकम देनी पड़ती है। रकम अदा करने के बाद, रकम के अनुसार महिला निश्चित समय के लिए उस व्यक्ति की बहू या पत्नी बन जाती है और अनुबंध खत्म होने के बाद लौटी महिला का दूसरे अन्य पुरुष साथ सौदा कर दिया जाता है। इस कुप्रथा के बिरुद्ध लोगो ने आवाज उठाया और सरकार ने ध्यान भी दिया लेकिन महिलाएं या पीड़ितो के सामने न आ पाने के कारन कोई ठोश कार्यवाही के आभाव में यह प्रथा चल रही है।

Share This.

Related posts