नीतीश के नेतृत्व में देश का होगा विकास- डा. आर.एस. पटेल - न्यूज़ अटैक इंडिया
Search

नीतीश के नेतृत्व में देश का होगा विकास- डा. आर.एस. पटेल

न्यूज़ अटैक इंडिया News Attack India News Attack

चन्दौली. प्रदेश में जदयू पार्टी के संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य चल रहे बैठकों के क्रम में शुक्रवार को सक्रिय कार्यकर्ताओं की बैठक आहूत की गयी। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दयाराम पटेल ने जिलाध्यक्ष चन्दौली व संयोजन एनउल हक ने किया। इस दौरान जदयू युवा के प्रदेश अध्यक्ष डा. आर.एस. सिंह पटेल के प्रथम जनपद आगमन पर कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया और संगठन को धारदार व मजबूर बनाने का संकल्प लिया।

योगी के मंत्री का बोल : तीन तलाक हवस मिटाने का जरिया !

बैठक के दौरान डा. पटेल ने कहा कि नीतीश कुमार विकास पुरुष है और उन्होंने पिछड़े बिहार का विकास करके दिखाया है। आज बिहार विकास के शिखर पर है। 2019 के लोकसभा चुनाव में नीतीश कुमार विपक्ष के सबसे बेहतर और मजबूत प्रधानमंत्री पद के दावेदार है। उनके प्रधानमंत्री बनने के बाद ही असल मायने में देश का सर्वांगिण विकास होगा और देश पुन: सोने की चिड़ियां बन जायेगी। आज आजादी के 70 साल बीतने के बाद भी हमारा देश पिछड़ा हुआ है।

मुलायम सिंह को समाजवादी पार्टी की कमान सौंपे अखिलेश -शिवपाल यादव

सत्ता के लोभ में सभी राजनीतिक पार्टियों ने केवल जनता को छलने का काम किया है लेकिन इस बार देश के लोग नीतीश को प्रधानमंत्री बनाने का मन बना रहे है। जिस प्रकार वर्तमान समय में बीजेपी जीत के गुरुर में अंधी हुई है। उसका नाश भी रावण के खांदान के जैसा होगा। बैठक में मुख्य रूप से अबरार, राकेश यादव, मो. जाकिर, रामवीर उपाध्याय समेत दर्जनो सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद रहे।
(खबर कैसी लगी बताएं जरूर. आप हमें फेसबुक, ट्विटर और गूगल प्लस पर फॉलो भी कर सकते हैं.)




loading…


Share This.

Related posts