सपा कुनबे के प्रमुख किलों मैनपुरी, संभल, एटा और बदायूं के जिलाधिकारी बदले गये - न्यूज़ अटैक इंडिया
Search

सपा कुनबे के प्रमुख किलों मैनपुरी, संभल, एटा और बदायूं के जिलाधिकारी बदले गये

न्यूज़ अटैक इंडिया News Attack India News Attack

लखनऊ । उत्तर प्रदेश शासन ने आज 23 आइ ए एस और 13 पी सी एस अफसरों के तबादले कर दिए। सपा कुनबे के प्रमुख किलों मैनपुरी, संभल, एटा और बदायूं के जिलाधिकारी बदले गये हैं। इस फेरबदल में संतकबीरनगर, मेरठ, गोरखपुर और बिजनौर के भी जिलाधिकारी बदले गये हैं। बदायू, संभल, एटा, बस्ती में और भी कई अफसर बदले गये हैं। कई जिलों में नये मुख्य विकास अधिकारी भेजे गये हैं। चर्चा है कि पहले ज्यादातर जिलाधिकारियों की तैनाती शिवपाल यादव के प्रभाव में हुई थी। बदायूं के सांसद धर्मेंद्र यादव आज लखनऊ में थे और एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ देखे गए थे। ऐसे में बदायूं के जिलाधिकारी के तबादले को इस मुलाकात से जोड़कर भी देखा जा रहा है। मैनपुरी और संभल भी मुलायम परिवार का गढ़ है जबकि एटा में भी रिश्तेदारों का दबदबा है। इस बदलाव को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। गोरखपुर के डीएम का तबादला राजकिशोर सिंह के प्रभाव के रूप में देखा जा रहा है। पंचायत चुनाव के दौरान राजकिशोर उन्हें ले गये थे।
आइ ए एस अफसरों के तबादले
1. चंद्रप्रकाश त्रिपाठी – जिलाधिकारी बदायूं – विशेष सचिव सिंचाई एवं जल संसाधन 2. पवन कुमार – विशेष सचिव, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग – जिलाधिकारी बदायूं 3. नरेंद्र कुमार सिंह चौहान – जिलाधिकारी संभल – विशेष सचिव आइटी एवं इलेक्ट्रानिक्स विभाग4. भूपेंद्र एस चौधरी – विशेष सचिव आइटी – जिलाधिकारी संभल 5. डॉ. पीवी जगनमोहन – सदस्य न्यायिक राजस्व परिषद से स्थानांतरणाधीन मंडलायुक्त बस्ती – स्थानांतरण निरस्त। पूर्ववत बने रहेंगे 6. दिनेश कुमार सिंह – सचिव राजस्व विभाग व राहत आयुक्त – मंडलायुक्त बस्ती 7. अरविंद कुमार – प्रमुख सचिव राजस्व विभाग – वर्तमान पद के साथ राहत आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार 8. अनिल कुमार – प्रमुख सचिव स्टांप पंजीयन – वर्तमान पद के साथ महानिरीक्षक स्टांप एवं पंजीयन का अतिरिक्त प्रभार 9. शिवाकांत द्विवेदी – विशेष सचिव प्राविधिक शिक्षा विभाग – कुलसचिव डॉ. राममनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय, लखनऊ 10. मदनपाल – प्रतीक्षारत – अपर आयुक्त, ग्राम्य विकास उप्र 11. हेमंत कुमार – विशेष सचिव, माध्यमिक शिक्षा – निदेशक मध्यान्ह भोजन प्राधिकरण, उप्र 12. डीपी गिरी – अपर आयुक्त इलाहाबाद मंडल – सदस्य न्यायिक परिषद, उप्र 13. डॉ. सरोज कुमार – जिलाधिकारी संतकबीरनगर – विशेष सचिव स्टांप व पंजीयन 14. प्रमोद चंद्र गुप्ता – जिलाधिकारी मैनपुरी – विशेष सचिव उच्च शिक्षा 15. चंद्रपाल सिंह – सचिव लोक सेवा आयोग, इलाहाबाद – जिलाधिकारी मैनपुरी 16. माला श्रीवास्तव – उपाध्यक्ष, आगरा विकास प्राधिकरण – संयुक्त विकास आयुक्त आगरा 17. अजय यादव – जिलाधिकारी एटा – उपाध्यक्ष, आगरा विकास प्राधिकरण 18. शंभूनाथ – विशेष सचिव, कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा – जिलाधिकारी एटा 19. सुरेश कुमार – विशेष सचिव, पंचायतीराज विभाग – जिलाधिकारी संतकबीरनगर 20. बी. चंद्रकला – जिलाधिकारी बिजनौर – जिलाधिकारी मेरठ 21. जगतराज – जिलाधिकारी, मेरठ – जिलाधिकारी, बिजनौर 22. ओमनारायण सिंह – जिलाधिकारी गोरखपुर – विशेष सचिव प्राविधिक शिक्षा 23. संध्या तिवारी – विशेष सचिव, प्राविधिक शिक्षा – जिलाधिकारी गोरखपुर।
पीसीएस अफसरों के तबादले-
1. राजेन्द्र प्रसाद यादव – स्थानांतरणाधीन चित्रकूट – एडीएम वित्त व राजस्व संभल 2. विजय नारायण पाण्डेय – एडीएम विरा संभल – एडीएम विरा चित्रकूट 3. अच्छेलाल सिंह यादव – स्थानांतरणाधीन सचिव, हापुड़ पिलखुआ विकास प्राधिकरण – सीडीओ बदायूं 4. प्रताप सिंह भदौरिया – सीडीओ बदायूं – सीडीओ एटा 5. कर्मंद्र सिंह – स्थानांतरणाधीन सीडीओ एटा – अपर आयुक्त आगरा मंडल 6. मुनींद्र नाथ उपाध्याय – एडीएम प्रशासन शाहजहांपुर – एडीएम प्रशासन वाराणसी 7. जितेंद्र कुमार शर्मा – नगर मजिस्टे्रट, पीलीभीत – एडीएम प्रशासन शाहजहांपुर 8. उमेश कुमार मंगला – स्थानांतरणाधीन एडीएम देवरिया – प्रतीक्षारत 9. बच्चा लाल – जिलाधिकारी बलिया के कार्यालय से संबद्ध – प्रतीक्षारत 10. आनंद कुमार स्थानांतरणाधीन एडीएम बस्ती – एडीएम विरा महोबा 11. संतोष कुमार – एडीएम विरा महोबा – एडीएम विरा बस्ती 12. अनूप कुमार श्रीवास्तव – स्थानांतरणाधीन सीडीओ बस्ती – अपर आयुक्त वाणिज्यकर, लखनऊ 13. अंजनी कुमार सिंह – उपनिदेशक मंडी परिषद, लखनऊ – सीडीओ बस्ती का स्थानानंतरण किया है |

Share This.

Related posts