सपा ने जारी की प्रदेश कार्यकारणी की सूची,टिकट से मायूश नेताओ को मिली जगह - न्यूज़ अटैक इंडिया
Search

सपा ने जारी की प्रदेश कार्यकारणी की सूची,टिकट से मायूश नेताओ को मिली जगह

न्यूज़ अटैक इंडिया News Attack India News Attack

लखनऊ .समाजवादी पार्टी पुनः सत्ता में वापसी की रणनीति पर काम कर रही है.रविवार को घोषणा पत्र जारी होने के बाद शाम ढलते ही गठबंधन का औपचारिक एलान होता है, जिसके तुरंत बाद सपा अपने प्रत्याशियों की द्वितीय लिस्ट जारी करती है,किन्तु लिस्ट में कुछ दमदार टिकटार्थियो का नाम गायब होने के कारण मुख्यमंत्री अखिलेश ने पार्टी और विधानसभा चुनाव में विरोध पर विराम लगाने हेतु टिकट की चाहत वाले तमाम नेताओ को प्रदेश कार्यकारणी में समायोजित करवाकर यह आश्वासन दिया है कि सरकार बनने पर उन्हें सरकार में समायोजित किया जाएगा. प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने दूसरी सूची जारी करने के तुरंत बाद ही प्रदेश कार्यकारिणी भी घोषित कर दी .इस 70 सदस्यीय सूची में 23 सचिव, एक कोषाध्यक्ष तथा 46 सदस्य हैं.
कोषाध्यक्ष पद पर श्री राजकुमार मिश्र पूर्ववत बने रहेंगे जबकि अरविन्द कुमार सिंह प्रदेश सचिव के साथ कार्यालय प्रभारी का भी दायित्व निभायेंगे.


समाजवादी पार्टी की पुनर्गठित राज्यकार्यकारिणी में अरविन्द कुमार सिंह, एम.एल.सी. (गाजीपुर) महाराज सिंह धनगर (फिरोजाबाद), रामदुलार राजभर (आजमगढ़), श्यामलाल पाल (इलाहाबाद), पी. एन. सिंह चैहान (फैजाबाद) मुजाहिद किदवई (अलीगढ़), हाजी मो0 अनवर खां (बहराईच), राधेश्याम सिंह पटेल एवं दिनेश कुमार सिंह (लखनऊ) उमाशंकर चैधरी (उन्नाव), विद्यावती राजभर (अम्बेड़कर नगर), ओम प्रकाश वर्मा, विधायक (शिकोहाबाद), कुसुम सिंह (कानपुर) बृजेश शुक्ल ( औरैया) जयपाल सिंह सैनी (मुरादाबाद) जवाहर लाल मौर्य (मिर्जापुर) डा. सरोजनी अग्रवाल एवं राजपाल सिंह (मेरठ), अब्दुल सलमान खान (इलाहाबाद), प्रदीप दीक्षित (उरई), दिनेश गुर्जर (बुलंदषहर ), विजय सिंह एवं राम सागर यादव ( लखनऊ), सभी सचिव बनाए गए है.
मुस्ताक काजमी एवं उज्जवल रमण सिंह (इलाहाबाद) सत्यवीर सिंह प्रजापति, कृष्ण गोपाल मित्तल एवं नरेश विश्वकर्मा (मुजफ्फरनगर), रामकिशोर अग्रवाल , रामदुलार यादव एवं धर्मवीर डवास (गाजियाबाद), राम निहोर यादव (सोनभद्र), विश्वनाथ विश्वकर्मा एवं कृष्णभान सिंह सैंथवार (गोरखपुर), श्रीमती जानकी पाल (सुल्तानपुर), धनंजय उपाध्याय (लखीमपुर खीरी), पप्पी जैन (कन्नौज), संग्राम सिंह, परवेज अहमद एवं नफीस अहमद (आजमगढ़), आनंद भदौरिया (सीतापुर), सुनील सिंह यादव (उन्नाव), श्रीमती अनीता यादव एवं हीरा ठाकुर, राहुल सक्सेना, जयसिंह जयंत, डा. अश्वनी सिंह (लखनऊ), अशोक शुक्ला, अमिताभ बाजपेयी एवं जितेन्द्र अग्निहोत्री (कानपुर), राकेश पाल (झांसी), बुद्ध सिंह यादव एवं ब्रह्म सिंह पंवार, राहुल कौशिक, (अमरोहा), श्रीपति सिंह (बस्ती), राकेश मौर्य, समरनाथ सिंह चैहान एवं राजदेव यादव (जौनपुर), लाखन सिंह पाल (बिजनौर), आत्माराम यादव, रामसिंह यादव, विवेक अग्रवाल (वाराणसी), प्रदीप श्रीवास्तव (देवरिया), डा. राजपाल कश्यप (हरदोई), डा. जाहिद खान (बरेली), बख्तावर सिंह (सहारनपुर) रामहरी चैहान (मऊ), तथा कमलेश वर्मा एवं दलजीत निषाद (फतेहपुर) सदस्य नामित किया गया है.

loading…


Share This.

Related posts