आज भी मुख्यधारा के भारतीय मीडिया का एक बड़ा हिस्सा केवल विशेष व समृद्ध वर्ग के लोगों की चिंताओं और आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व कर रहा है. इस संविदा में हाशिए पर खड़े समाज जिसमें देश के पिछड़े ,अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, महिलाएं, अल्पसंख्यक, किसान, मजदूर शामिल हैं, उनके हितों एवं संघर्षों को आसानी से नजरअंदाज कर दिया जाता है. हाशिए पर खड़े इस समाज की आवाज बनकर उनका साथ देने का न्यूज़ अटैक एक प्रयास है. उम्मीद है आप सभी का सहयोग मिलेगा.BKU के राष्ट्रीय महासचिव युद्धवीर सिंह को अंतरर्राष्ट्रीय किसान सम्मेलन के लिए कोलंबिया जाने से रोके जाने पर किसानों में उबाल आ गया। राकेश टिकैत के ऐलान के बाद किसानों ने टोल प्लाजा पर कब्जा कर लिया।
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव को अंतरराष्ट्रीय किसान सम्मेलन के लिए कोलंबिया जाने से रोके जाने पर किसानों में उबाल आ गया। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौ. राकेश टिकैत के ऐलान के बाद किसानों ने अपने-अपने क्षेत्र के टोल प्लाजा कब्जा कर फ्री करा दिए। मामले की सूचना मिलने के बाद युद्धवीर सिंह को छोड़ दिया गया। इसके बाद राकेश टिकैत ने किसानों को टोल प्लाजा खाली करने के निर्देश दिए।
भाकियू के राष्ट्रीय महासचिव चौ. युद्धवीर सिंह किसानों के 8 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ कोलंबिया में हो रहे अंतरराष्ट्रीय किसान सम्मेलन में भाग लेने जा रहे थे। सुबह 3:30 बजे की उनकी फ्लाइट थी। कोलंबिया जाने के लिए प्रतिनिधिमंडल इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे तो चौ. युद्धवीर सिंह को पुलिस ने लुकआउट नोटिस दिखाकर गिरफ्तार कर लिया। कहा कि उनके खिलाफ दिल्ली में हुए किसान आंदोलन के समय के मुकदमे दर्ज हैं। युद्धवीर सिंह की गिरफ्तारी की सूचना पर भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौ. राकेश टिकैत ने इसकी एक्स पर जानकारी दी और भाकियू कार्यकर्ताओं को देशभर के टोल कब्जा कर फ्री कराने का ऐलान कर दिया। इसके बाद पश्चिमी यूपी के सभी टोल प्लाजा पर किसानों ने पहुंचना शुरू कर दिया और 10 बजे तक टोल कब्जा कर फ्री करा दिए।
मेरठ में काशी टोल प्जाला, सिवाया टोल प्लाजा और भूनी टोल प्लाजा को किसानों ने फ्री करा धरना शुरू कर दिया। करीब 11 बजे युद्धवीर सिंह के छोड़े जाने की सूचना के बाद किसानों को टोल से वापस बुला लिया गया। जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी, हर्ष चहल, महबूब अली, बबलू जिटौली, नरेश मवाना, संजय दौरालिया, रवींद्र दौरालिया, महकार, टीटू सकौती, जगबीर सिंह, सत्यवीर जंगेठी, राहुल चौधरी, विजित चौधरी, डीके आदि रहे।
Related posts
-
जल ,जीवन एवं हरियाली को समर्पित IAS डॉ हीरालाल
एक आंकलन के अनुसार देश में प्रति वर्ष लगभग... -
भोजपुरी सिंगर शिल्पी राज का मैनेजर अभय पांडेय निकला फ्राडियो का सरगना , दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार
पटना। भोजपुरी इंडस्ट्री में धमाल मचा चुकी सिंगर शिल्पी... -
शाइन सिटी घोटाला : उप्र समेत तीन राज्यों के 23 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सहित देश के अलग – अलग... -
UP: मुस्लिम विधायक के मंदिर दौरे के बाद गंगा जल से शुद्धिकरण कराया
उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की मुस्लिम महिला विधायक... -
69000 शिक्षक भर्तीः अभ्यर्थियों का हल्लाबोल, पुलिस ने चलाई लाठिया
लखनऊ- उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित ईको गार्डन में... -
योगी राज में निर्भया जैसा कांड : रेप के बाद बिना कपड़ों के सड़क पर दौड़ती रही पीड़िता
यूपी के अमरोहा जिले में रविवार की देर रात...