भारतीय रेसलर विनेश फोगाट ने अपना अर्जुन अवॉर्ड लौटाने का 26 दिसंबर को ही ऐलान कर दिया था। शनिवार को उन्होंने अपना पुरस्कार कर्तव्य पथ पर ही रख दिया। इस दौरान उनके पति सोमवीर राठी भी साथ थे।
नई दिल्ली। भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ चार दिन पहले अपने अर्जुन अवॉर्ड और खेल रत्न पुरस्कार को लौटाने का ऐलान कर चुकीं भारतीय रेसलर विनेश फोगाट ने आज अपना सम्मान लौटा दिया। विनेश ने अपने पति सोमवीर राठी के साथ अपना अवॉर्ड कर्तव्य पथ पर रख दिया। इस दौरान विनेश फोगाट ने प्रधानमंत्री आवास की ओर कूच का प्रयास किया किन्तु पुलिस द्वारा रोके जाने के उपरांत उन्होंने अपना सम्मान वहीं सड़क पर ही रख दिया।
विगत 26 दिसंबर को ही भारतीय रेसलर विनेश फोगाट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए ही अपना मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार और अर्जुन पुरस्कार लौटाने का ऐलान कर दिया था। उन्होंने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कहा था कि मैं अपना मेजर ध्यानचंद खेल रत्न और अर्जुन अवार्ड वापस कर रही हूं। इस हालत में पहुंचाने के लिए ताकतवर का बहुत बहुत धन्यवाद। विनेश से पहले बजरंग पूनिया ने भी प्रधानमंत्री आवास के बाहर अपना पद्मश्री अवार्ड ऐसे ही रखा था।
मैं अपना मेजर ध्यानचंद खेल रत्न और अर्जुन अवार्ड वापस कर रही हूँ।
— Vinesh Phogat (@Phogat_Vinesh) December 26, 2023
इस हालत में पहुँचाने के लिए ताकतवर का बहुत बहुत धन्यवाद 🙏 pic.twitter.com/KlhJzDPu9D
बजरंग पुनिया ने अपने सोसल एक्स पर लिखा ..
यह दिन किसी खिलाड़ी के जीवन में न आए। देश की महिला पहलवान सबसे बुरे दौर से गुज़र रही हैं। #vineshphogat pic.twitter.com/bT3pQngUuI
— Bajrang Punia 🇮🇳 (@BajrangPunia) December 30, 2023
बजरंग पूनिया ने विगत 22 दिसंबर को अपना पद्मश्री अवॉर्ड लौटाया था। उन्होंने भी पीएम आवास की ओर जाने का प्रयास किया था, लेकिन पुलिस ने उन्हें आगे जाने से रोक दिया था जिसके बाद उन्होंने अपना सम्मान वहीं सड़क पर रख दिया था। बजरंग ने पीएम मोदी को चिट्ठी भी लिखी थी जिसमें उन्होंने कहा था कि मैं अपना पद्मश्री पुरस्कार प्रधानमंत्री जी को वापस लौटा रहा हूं। कहने के लिए बस मेरा यह पत्र है।
बजरंग पुनिया के सम्मान लौटाने से पहले साक्षी मलिक ने कुश्ती से संन्यास की घोषणा की थी। ये सारा घटनाक्रम कुश्ती संघ के चुनाव में सांसद वृजभूषण के करीबी संजय सिंह की जीत के बाद हुआ था। कुश्ती संघ के चुनाव में संजय सिंह ने अनीता श्योरण को मात दी थी। पहलवानों ने इस नतीजे का विरोध किया और बाद में खेल मंत्रालय ने संजय सिंह को कुश्ती संघ के अध्यक्ष पद से हटा दिया।
हाशिए पर खड़े इस समाज की आवाज बनकर उनका साथ देने का न्यूज़ अटैक एक प्रयास है. उम्मीद है आप सभी का सहयोग मिलेगा. आपके पास शोषित समाज के उत्पीड़न अथवा किसी विभाग में भ्रस्ट्राचार की जानकारी हो तो व्हाटसअप नं. 9454606598 पर भेजें।