लखनऊ .समाजवादी पार्टी में टिकट बंटवारे को लेकर मची कलह के बीच मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 403 विधानसभा सीटों में से 235 उम्मीदवारों की नई सूची जारी कर दिया. ये सूची मुख्यमंत्री आवस की तरफ से जारी किया गया है.
इस नई लिस्ट में उन सभी प्रत्याशियों को शामिल किया गया है, जिन्हें सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव और सपा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल की ओर से मुख्यमंत्री अखिलेश के समर्थक होने की सजा दी गयी थी. इसके साथ ही मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने सभी समर्थकों को लिस्ट में जगह दे दी है.अखिलेश कर सकते है बगावत ,समर्थक प्रत्याशियो की नई लिस्ट जारी
विधानसभा चुनाव से ठीक पहले राजधानी में सुबह से जारी मैराथन बैठकों के बाद देर शाम अपनी लिस्ट जारी करते हुए अखिलेश यादव ने यह इशारा भी किया है कि उनके उम्मीदवार साइकिल नहीं बल्कि अलग चुनाव चिन्ह के साथ मैदान में उतरेंगे.
मुख्यमंत्री अखिलेश की लिस्ट में मौजूदा 171 विधायकों और 64 नए उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है. वहीं सपा की टिकट सूची से गायब पवन पांडे, राम गोविंद और अरविंद सिंह गोप को अखिलेश ने मैदान में उतारा है. मुख्यमंत्री अखिलेश की सूची में पहले 167 उम्मीदवारों के होने की खबर थी. बाद में बढ़कर पहले 200 और बाद में यह संख्या 235 हो गई. बाकी सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम का अखिलेश कल एलान करेंगे.
बताया जा रहा है कि अखिलेश के सभी उम्मीवार समाजवादी पार्टी के उम्मीदवारों के खिलाफ मैदान में उतरेंगे. फिरहाल अखिलेश ने नई सूची जारी कर समाजवादी पार्टी और पिता मुलायम सिंह यादव के बिरुद्ध बगावत का बिगुल बजा दिया है.
मुख्यमंत्री द्वरा जारी लिस्ट –
- सरधना से अतुल प्रधान
- जौनपुर से ओमप्रकाश यादव
- अयोध्या से पवन पाण्डेय
- बाराबंकी रामनगर से अरविन्द सिंह गोप
- महाराजगंज नौतनवा से कौशलेन्द्र सिंह मुन्ना
- लखनऊ उत्तरी से अभिषेक मिश्रा
- बलिया बांसडीहा से रामगोविन्द चौधरी
- चुनार से जगतम्बा सिंह पटेल
- घोरावल से रमेश चंद्र दुबे
- राबर्ट्सगंज से अविनाश कुशवाहा
- भदोही से जाहीद बेग
- औराई से मधुबाला पासी
- छानवे से भाईलाल कोल
- मिर्जापुर से कैलाशनाथ चौरसिया
- जंगीपुर से वीरेंद्र यादव
- सैयद राजा से मनोज कुमार सिंह
- चकिया से पूनम सोनकर
- मड़ियाहूं से श्रद्धा यादव
- जफराबाद से सचींद्रनाथ त्रिपाठी
- सैदपुर से सुभाष पासी
- बैरिया से जय प्रकाश यादव
- बदलापुर से ओम प्रकाश
- शाहगंज से शैलेन्द्र यादव ललई
- बेलथरारोड से गोरख पासवान
- सिकंदरपुर से जियाउद्दीन रिजवी
- हरैय्या से राजकिशोर सिंह
- महादेवा से रामकरण आर्या
- मोहम्मदाबाद से बैजनाथ पासवान
- शोहरतगढ़ से लाल मुन्नी सिंह
- कपिलवस्तु से विजय कुमार पासवान
- इटवा से माता प्रसाद पांडे
- मेहनौन से नंदिता शुक्ला
- गोण्डा से विनोद सिंह
- कर्नलगंज से योगेश प्रताप सिंह
- श्रावस्ती से मो. रमजान
- तुलसीपुर से अब्दुल मशहूद खां
- गैसड़ी से शिवप्रताप यादव
- बल्हा से वंशीधर बौध
- मटेरा से यासर शाह
- बहराइच से रूआब सईद
- भिंगा से इंद्राणी देवी
- आलापुर से भीम प्रसाद सोनकर
- जलालपुर से विद्यावती राजभर
- अकबरपुर से राम मूर्ति वर्मा
- दिबियापुर से प्रदीप कुमार यादव
- रसूलाबाद से अरुणा कुमारी
- छिबरामऊ से अरविंद सिंह यादव
- तिरवा से विजय बहादुर पाल
- कन्नौज से अनिल कुमार दोहरे
- कायमगंज से अजीत कठेरिया
- अमृतपुर से नरेन्द्र सिं यादव
- भोजपुर से जमालुद्दीन सिद्दीकी
- इसौली से अवरार अहमद
- सुल्तानपुर से अनूप संडा
- सदर से अरुण कुमार वर्मा
- लंभुआ से संतोष पांडे
- लखनऊ मध्य से रविदास मेहरोत्रा
- मोहनलालगंज से चंद्रा रावत
- गौरीगंज से राकेश प्रताप सिंह
- बीकेटी से गोमती यादव
- लखनऊ पश्चिम से रेहान नईम
- सफीपुर से सुधीर कुमार रावत
- भगवंत नगर से कुलदीप सिंह सेंगर
- मलिहाबाद से इंदल रावत
- हरदोई से नितिन अग्रवाल
- भोपामऊ से ऊषा वर्मा
- सांडी से राजेश्वरी देवी
- बांगरमऊ से बदलू खां
- महमूदाबाद से नरेन्द्र सिंह वर्मा
- सिधौली से मनीष रावत
- मिश्रिख से रामपाल राजवंशी
- कस्ता से सुनील भार्गव
- सीतापुर से राधेश्याम जायसवाल
- सेवता से महेन्द्र कुमार सिंह
- गोला गोरखनाथ से विनय तिवारी
- श्रीनगर से रामशरन भार्गव
- लखीमपुर से उत्कर्ष वर्मा
- पुवाया से शकुंतला देवी
- ददरौल से राममूर्ति सिंह वर्मा
- निघासन से कृष्ण गोपाल
- पीलीभीत से रियाज अहमद
- बरखेड़ा से हेमराज वर्मा
- पूरनपुर से पीतम राम
- कटरा से राजेश यादव
- भोजीपुर से शहजिल इस्लाम
- नवाबगंज से भगवत गंगवार
- फरीदपुर से सियाराम सागर
- विसौली से आशुतोष मौर्य
- सहसवान से ओमकार सिंह यादव
- शेखूपुर से आशीष यादव
- बहेड़ी से अताउर्रहमान
- भोगांव से आलोक कुमार शाक्य
- किशनी से ब्रजेश कुमार कठेरिया
- करहल से सोवरन सिंह यादव
- अलीगंज से रामेश्वर सिंह यादव
- मारहरा से अमित यादव
- मैनपुरी से राजकुमार
- जसराना से रामवीरसिंह
- शिकोहाबाद से ओमप्रकाश वर्मा
- सिरसागंज से हरिओम यादव
- कासगंज से मानपाल सिंह
- अलीगढ़ से जफर आलम
- सादाबाद से देवेन्द्र अग्रवाल
- बाह से राजा महेन्द्र अरिदमन सिंह
- हस्तिनापुर से प्रभु दयाल
- अतरौली से वीरेश यादव
- छर्रा से राकेश कुमार
- अमरोहा के हसनपुर से कमाल अख्तर
- मेरठ के सिवाल खास हाजी गुलाम मोहम्मद
- अमरोहा के धनौरा से जगराम सिंह
- अमरोहा के नौगांवा सादाद से अशफाक अली खां
- रामपुर से मो. आजम खां
- रामपुर के मिलक से विजय सिंह
- संभल असमौली से पिंकी यादव
- संभल से इकबाल महमूद
- मुरादाबाद कुंदरकी से मो.रिजवान
- मुरादाबाद बिलारी से फहीम इरफान
- मुरादाबाद नगर से मो.यूसुफ अंसारी
- मुरादाबाद ग्रामीण से शमीमुल हक
- मुरादाबाद के ठाकुद्वारा से नवाब जान खां
- बिजनौर से रुचि वीरा
- बिजनौर के धामपुर से ठाकुर मूलचंद चौहान
- बिजनौर के नगीना से मनोज कुमार पारस
- बिजनौर के नजीबाबाद से तसलीम अहमद
- शामली से मोहम्मद नाहिद हसन
- गोशाईगंज अभय सिंह