लखनऊ. उत्तर प्रदेश में ज्यों -ज्यों विधान सभा चुनाव नज़दीक आ रहा है ,दलबदलूओ ने अपनी अपनी गोटी सेट कर विभिन्न दलो में समयोजित हो रहे है .आज लखनऊ में बहुजन समाज पार्टी के एक पूर्व विधायक, पूर्व एमएलसी और कई संगठनों के पदाधिकारियों सहित कई लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली.
इसे पढ़े –नरेश उत्तम को सपा की कमान,किरणमय नन्दा ,नरेश अग्रवाल सपा से बाहर
भाजपा प्रदेश मुख्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने इन्हें पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई. शामिल होने वालो में पूर्व एमएलसी अरविंद त्रिपाठी, पूर्व विधायक अमरेश शुक्ला प्रमुख रहे.
इसके अलावा अध्यक्ष गोरखपुर विवि दिनेश चन्द्र त्रिपाठी, पूर्व महामंत्री साकेत महाविद्यालय विशाल मिश्र, पूर्व प्रत्याशी किदवई नगर आरके तिवारी, अरविन्द राज शर्मा, अनुराग शर्मा, पूर्व प्रमुख विवेक त्रिपाठी, कानपुर नगर से पूर्व प्रत्याशी डॉ आरके तिवारी, रामजी लाल यादव, विजय कुमार त्रिपाठी, अच्छे लाल जायसवाल, पंकज मिश्रा सहित सैकड़ों समर्थकों के साथा भाजपा की सदस्यता ग्रहण की.
इसे पढ़े –भाजपा के मुख्यमंत्री प्रत्याशी का पोस्टर जारी !