लखनऊ .भाजपा की सूची सार्वजनिक होने के बाद से ही भाजपा में भूचाल सा मच गया है. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्या कितना भी दावा करे की इस चुनाव में भाजपा 300 प्लस सीट जीत कर बहुमत की सरकार बनाएगी परन्तु भाजपा के अन्दर पनपा अंतर्बिरोध भाजपा को चुनावी हार दिलाने में अहम् भूमिका निभाएगा . संतकबीर नगर जिले के भाजपा कार्यकर्ताओ ने टिकट बितरण में अनदेखी पर भाजपा सांसद शरद त्रिपाठी और उनके पिता भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी और भाजपा के दिग्गज नेताओ का पुतला दहन एव भाजपा का झंडा जलाकर कर विरोध प्रकट किया.
इसे भी पढ़े –बस्ती ,गोंडा में लगा नरेंन्द्र मोदी मुर्दाबाद का नारा,हुआ पुतला दहन
संतकबीर नगर जिले के खलीलाबाद विधानसभा का टिकट भाजपा के पूर्व प्रत्यासी दिग्विजय नरायण उर्फ़ जय चौबे को मिलने से नाराज भाजपाईयो ने गंगा सिंह के समर्थन में उतरकर भाजपा सांसद शरद त्रिपाठी और पार्टी के खिलाफ नारे बाजी करते हुए अपना विरोध प्रकट किया बिरोध के बाद समर्थको की राय पर पार्टी के नेता गंगा सिंह सैंथवार ने पार्टी से इस्तीफा देकर निर्दल चुनाव लड़ने का फैसला लिया है.
टिकट बितरण में पैसो के लेनदेन का आरोप लगाते हुए भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष उर्मिला त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा सांसद शरद त्रिपाठी और उनके पिता रमापति राम त्रिपाठी ने मोटी रकम डकार कर जय चौबे को टिकट दिलाया है.