लखनऊ|नोएडा पुलिस ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व केंद्रीय मंत्री अशोक प्रधान के खिलाफ एक महिला से रेप करने का केस दर्ज दर्ज किया है। पीडि़त महिला ने आप्राकृतिक सेक्स और हत्या के प्रयास समेत कई संगीन धाराओं में भी नोएडा पुलिस को एफआईआर दर्ज कराई है।
पीड़ित महिला का आरोप है कि उसके ससुर और अशोक प्रधान ने 11 महीनों तक उसका यौन उत्पीड़न किया। महिला के अनुसार, उसकी शादी सेक्टर-33 के एक कारोबारी और सामाजिक संगठनों से जुड़े जिंदल परिवार में हुई थी। पीड़िता के अनुसार यह शादी उसके पिता के दोस्त और पूर्व केंद्रीय मंत्री अशोक प्रधान ने करवाई थी।
पीड़िता का आरोप है कि एक दिन रात में अचानक उसके घर पहुंचे अशोक प्रधान ने उसकी सास और ननद की रजामंदी से बलात्कार किया। नोएडा की सेक्टर 24 पुलिस ने प्रधान के अलावा पति आशीष जिंदल, ससुर पंकज जिंदल, सास सविता जिंदल, अंकित जिंदल व प्रताप मेहता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।