रायबरेली : सांप्रदायिक सौहार्द की मिशाल बनी रनापुर पहरौली की होली - न्यूज़ अटैक इंडिया
Search

रायबरेली : सांप्रदायिक सौहार्द की मिशाल बनी रनापुर पहरौली की होली

न्यूज़ अटैक इंडिया News Attack India News Attack

हिन्दू-मुस्लिम मिलकर मनाते हैं त्योहार

रायबरेली। देश अपनी आजादी के लगभग सत्तर बसन्त पूरे कर रहा है। आजादी के बाद से आज तक सात दशकों में समाज के हर क्षेत्र में बड़े परिवर्तन देखने को मिले। लेकिन सात दशक बीत जाने के बाद भी खीरों विकास क्षेत्र के गाँव रनापुर पहरौली में धार्मिक सौहार्द में कोई परिवर्तन देखने को नहीं मिला। आज भी यहाँ की हिन्दू-मुस्लिम एकता समाज के लिए प्रेरणा स्रोत बनी हुयी है ।

रनापुर पहरौली में मुस्लिम त्योहारों में हिन्दू बिना किसी भेदभाव के सरीक होते हैं वहीं मुस्लिम भी हिंदुओं के हर त्योहार और धार्मिक उत्सवों में सम्मिलित होकर धार्मिक सौहार्द की मिसाल पेश कराते हैं। रनापुर पहरौली में प्रति वर्ष आयोजित होने वाले धार्मिक उत्सव रामलीला, श्री कृष्ण जन्माष्टमी, दुर्गा पूजा में मिसलीम बढ़ चढ़ कर हिस्सेदारी निभाते हैं। वहीं हिन्दू मुस्लिम एक दूसरे के साथ मिलकर बड़ी धूमधाम से होली का त्योहार भी मनाते हैं। एक दूसरे को अमीर गुलाल लगाकर होली की बधाई देते हैं। यहाँ प्रति वर्ष हर धार्मिक त्योहार और धार्मिक उत्सवों में दो दिन पूर्व हिन्दू और मुस्लिम एक साथ बैठकर योजना बनाते हैं और उसी के अनुसार आयोजन करते हैं। इस बाबत होली के त्योहार को मनाने की मंत्रणा कर रहे लोगों से पूछने पर ग्राम प्रधान मोहम्मद अतीक ने बताया कि हमारे गाँव में आजादी से लेकर आज तक सभी हिन्दू भाई मुसलमानों के त्योहार को अपना त्योहार मानकर सरीक होते हैं। मुसलमान भी हिंदुओं के त्योहार को अपने धार्मिक त्योहार की तरह धूमधाम से मनाते हैं। होली के त्योहार में हिन्दू मुस्लिम एक साथ फाग गाते और ढोलक बजाते हुये सभी के दरवाजे जाकर होली की बधाई देते हैं। इसी गाँव के बुजुर्ग सलीम खान ने बताया कि हर इंसान का फर्ज बनाता है कि बिना किसी भेदभाव के त्योहारों को मनाना चाहिए। हमारे गाँव में कभी भी हिन्दू मुस्लिमो के बीच कोई विवाद नहीं हुआ। हिन्दू जब ईद माना सकता है। हमे अपने गले लगा सकता है तो हम भी हिंदुओं के सारे त्योहारों में सरीक होकर अपने त्योहार की तरह मनाते हैं। “हिन्दू बुरा है न मुसलमान बुरा है। बुराई पर जो आए वह इंसान बुरा है”। कुछ राज नैतिक लोग हिन्दू मुस्लिम को लड़ाकर भेदभाव पैदा कर अपना उल्लू सीधा करते है। सभी लोगों को यह बात समझनी चाहिए और धार्मिक सौहार्द के साथ त्योहार मनाने चाहिए।

 

 

 

रिपोर्ट -पंकज कुमार

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर. आप हमें फेसबुक, ट्विटर और जी प्लस पर फॉलो भी कर सकते हैं.)




loading…


Share This.

Related posts