नौगढ़(चंदौली )स्थानीय पुलिस ने ग्राम पंचायत बोझ के सोनाइत गांव में दुश्कर्म के आरोपी महेन्द्र कोल को शुक्रवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां उसे जेल भेज दिया गया। इंस्पेक्टर श्रीप्रकाश गुप्ता ने बताया कि उक्त गांव की एक महिला ने महेन्द्र कोल के खिलाफ दुश्कर्म किए जाने का आरोप लगाया था। जांचोपरान्त मुकदमा पंजीकृत कर दुश्कर्मी की तलाश जारी कर दी। आज मयफोर्स सुबह उसके घर पर दबिस दी गयी। जहां वह सोया पाया गया। पुलिस को देखकर वह भागने लगा। लेकिन अपने को घिरा देखकर उसने समर्पण कर दिया। गिरफ्तार कर उसे थाने लाया गया। जहां मुकदमा पंजीकृत कर अदालत में पेश किया गया।
(खबर कैसी लगी बताएं जरूर. आप हमें फेसबुक, ट्विटर और गूगल प्लस पर फॉलो भी कर सकते हैं.)
loading…