लखनऊ. समाजवादी पार्टी में चल रहे गृहयूद्ध के बीच अब अमर सिंह के परिवार की कलह भी सामने आ रही है . समाजवादी परिवार में झगड़े का मुख्य कारण बताए जा रहे सपा महासचिव अमर सिंह के खिलाफ उनके छोटे भाई अरविंद सिंह ने अब मोर्चा खोल दिया है। अरविंद सिंह ने कहा कि जो व्यक्ति अपने सगे भाई का ना हुआ, वह सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव का अपना कैसे हो सकता है।
अरविंद सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में आरोप लगाया कि सपा में चल रहे बवाल के लिये अमर सिंह परोक्ष तौर पर जिम्मेदार हैं। अमर को पारिवारिक विवाद कराने में महारत हासिल है। वह अपने परिवार में भी यह कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि अमर के कारण ही उनका अपने माता-पिता से मनमुटाव हुआ था। अमर की वजह से ही अमिताभ बच्चन के परिवार में कलह हुआ साथ ही अमर सिंह ने कई उद्योगपतियों को भी आपस में लड़ाया है।अमर सिंह के कारण ही रामगोपाल को पार्टी से निकला गया ।
http://newsattack.in/?p=801
अरविंद ने कहा कि सपा मुखिया को अपने वश में करके अमर सिंह पहले राज्यसभा पहुंचे और फिर दल के महासचिव बन गये। इसके बाद अपने पुराने विरोधी राम गोपाल यादव को सपा से बाहर निकलवाया। अमर अब राम गोपाल की जगह खुद सपा का थिंक टैंक और प्रवक्ता बनना चाहते हैं।उन्होंने आरोप लगाया कि अमर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को सत्ता से बाहर करना चाहते हैं, इसलिए वह सपा में कलह करा रहे हैं।