किसानो ने राजधानी में लगाया मोदी -योगी मुर्दावाद का नारा - न्यूज़ अटैक इंडिया
Search

किसानो ने राजधानी में लगाया मोदी -योगी मुर्दावाद का नारा

न्यूज़ अटैक इंडिया News Attack India News Attack


 लखनऊ .किसान हितो की अनदेखी ,कृषि कर्ज माफ़ी में सरकार के गोलमोल आदेशो को लेकर बुंदेलखंड किसान यूनियन के सैकड़ो कार्यकर्ता हाथो में लाठी डंडो को लहराते हुए राजधानी की सडकों पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ नाथ के विरुद्ध जमकर मुर्दावाद ,जूता चप्पल मारो सा ..को के नारे के साथ प्रदर्शन किया ,प्रदर्शनकारी किसान मंदसौर के किसानो की हुई हत्या पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री को हत्यारा करार देते हुए रास्ट्रपति से तत्काल हत्यारे मुख्यमंत्री को हटाकर रास्ट्रपति शासन लगाने की मांग कर रहे थे .

भाजपा सरकार में पिट रहे कुर्मी ,कुर्मी विधायकों में सरकार के प्रति आक्रोश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन में किसानो ने सरकार से मांग किया है कि बिना किसी भेदभाव के बुंदेलखंड क्षेत्र के किसानो का सम्पूर्ण कृषि कर्ज माफ़ किया जाय ,बुंदेलखंड में सिचाई संशाधन बढाया जाय ,कृषि कार्य हेतु मुफ्त बिजली व पानी की व्यवस्था किया जाय .कृषि उत्पाद को उधोग का दर्जा देते हुए उचित समर्थन मूल्य प्रदान किया जाय .बुंदेलखंड क्षेत्र के किसानो हेतु 5000 मासिक की पेंसन योजना लागू किया जाय .साथ ही साथ किसानो ने अलग बुंदेलखंड राज्य की माग करते हुए बुंदेलखंड में चीनी मिलो सहित अन्य उधोगो की स्थापना की माग किया है .

भ्रष्टाचारी सावधान !पंचमतल पर बैठ गया सीएम की पसंद ईमानदार आईएएस नीतीश कुमार

बुंदेलखंड किसान यूनियन के रास्ट्रीय अध्यक्ष बिमल कुमार शर्मा ने कहा कि आजादी के 70 साल बाद भी भारत का किसान रिश्वतखोरो के चंगुल में फसा हुआ है ,सूखा किशानो के वहा पड़ा किन्तु फसले लेखपालो की उग गई किन्तु भ्रस्त्रचारी लेखपालो पर सरकार का नियंत्रण नहीं रह गया है ,गाव का किसान आज भी रिश्वतखोर लेखपालो के चंगुल में कैद है .

व्ह्ट्सअप ग्रुप बना आई ए एस बनाने का कारखाना

उत्त्तर प्रदेश सरकार के 24 घंटे बिजली के दावे सिर्फ धोखा है ,सरकार ने ट्रांसफार्मर बदलने का वादा किया था किन्तु बिना अधिकारियों की जेब भरे ट्रांसफार्मर नहीं बदले जा रहे है .इस सरकार में किसान मरने को मजबूर है ,सरकार ना चेती तो हम आन्दोलन को उग्र रूप देने में पीछे नहीं हटेंगे .

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर. आप हमें फेसबुक, ट्विटर और गूगल प्लस पर फॉलो भी कर सकते हैं.)

Share This.

Related posts