सातवी बार लोकदल की कमान अजीत सिंह के हाथ - न्यूज़ अटैक इंडिया
Search

सातवी बार लोकदल की कमान अजीत सिंह के हाथ

न्यूज़ अटैक इंडिया News Attack India News Attack

लखनऊ। पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह लगातार सातवीं बार अपनी पार्टी राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष चुने गए हैं। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में उनका जनता दल यूनाइटेड से गठबंधन तय है। इसके साथ ही वह किसी के साथ आने को तैयार हैं। अजित सिंह को आज पार्टी की बैठक में राष्ट्रीय लोकदल का अध्यक्ष चुना गया है। वह लगातार सातवीं बार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में खासा दखल रखने वाले अजित सिंह पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के पुत्र हैं। बागपत से लगातार लोकसभा का चुनाव जीतने वाले अजित सिंह का रथ इस बार भारतीय जनता पार्टी के एसपी सिंह ने रोक दिया। अजित सिंह ने ने स्नातक (बीएससी), बीटेक व मास्टर डिग्री देश के नामी संस्थानों लखनऊ विश्वविद्यालय, लखनऊ, आइआइटी खडग़पुर और प्रौद्योगिकी के इलिनोइस संस्थान, शिकागो (संयुक्त राज्य अमेरिका) से प्राप्त की। उन्हें कृषि और आधुनिक प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में विशेष रुचि थी। अजित ने अमेरिका में 17 वर्षों तक अमेरिकी कम्प्यूटर इंडस्ट्री में कार्य किया और 1980 के पूर्वार्द्ध में लोकदल को पुनर्जीवित करने वापस भारत आये। लोकदल उनके पिता चौधरी चरण सिंह की बनाई एक पार्टी है जिसमें मुख्यत: किसानों का एक बड़ा हिस्सा अनुगमन करता है।अब उनके पुत्र जयंत चौधरी भी उनके साथ बेहद सक्रिय हैं। जयंत चौधरी मथुरा से सासंद भी रहे थे।

Share This.

Related posts