अमेठी में लव मैरिज के चलते दलित युवक के पिता की हत्या कर दी गई और उसकी दादी को गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के जनपद अमेठी में प्रेम प्रसंग में एक दिल दहला देने वाली घटना को अंजाम दिया गया है। जहां दलित युवक ने गांव के ही एक अंतर्जातीय लड़की से प्रेम विवाह किया। इसके बाद गांव के दबंगों ने उसके पिता और दादी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिसमें युवक के पिता की मौत हो गई और उसकी दादी मरणासन्न अवस्था में बनी हुई है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक मामला मुंशीगंज कोतवाली के रामदयपुर गांव का है। यहां रहने वाले दलित युवक सुनील को गांव की रहने वाली एक अंतर्जातीय लड़की से प्यार हो गया और दोनों ने मार्च में शादी कर ली थी। जिसके बाद लड़की के घरवाले लड़के और उसके परिवार को धमकी देते थे, लेकिन हद तो तब हो गई जब रविवार रात को लड़के के पिता रामसजीवन और दादी धनराजी पर धारदार हथियार से हमला किया गया। जिसमें लड़के के पिता रामसजीवन की मौत हो गई और दादी को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।
मृतक के बेटे सुनील कुमार के अनुसार उसने गांव की एक लड़की के साथ लव मैरिज की थी। जिसके बाद से पत्नी के परिजनों से विवाद चल रहा था। इसके बाद पत्नी के परिजनों ने उसके पिता की हत्या कर दी और दादी की हालत गंभीर बनी हुई है। सुनील कुमार के मुताबिक रात में लगभग 2 बजे हमारे पिता और दादी के ऊपर हमला हुआ। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया और मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घटना पर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि थाना मुशीगंज के गांव रामदयपुर गांव में कुछ अज्ञात लोगों ने कुल्हाड़ी से वार कर एक बुजुर्ग की हत्या कर दी और उसकी मां को गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसे इलाज के लिए ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है उसी के हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
हाशिए पर खड़े इस समाज की आवाज बनकर उनका साथ देने का न्यूज़ अटैक एक प्रयास है. उम्मीद है आप सभी का सहयोग मिलेगा. आपके पास शोषित समाज के उत्पीड़न अथवा किसी विभाग में भ्रस्ट्राचार की जानकारी हो तो व्हाटसअप नं. 9454606598 पर भेजें।