तेलंगाना : कांग्रेस की जीत के खेवनहार रेवंत रेड्डी बनेंगे CM - न्यूज़ अटैक इंडिया
Search

तेलंगाना : कांग्रेस की जीत के खेवनहार रेवंत रेड्डी बनेंगे CM

न्यूज़ अटैक इंडिया News Attack India News Attack

नई दिल्ली। कांग्रेस के दिग्गज नेता जयपाल रेड्डी के दामाद रेवंत रेड्डी ने लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में मलकाजगिरी संसदीय सीट से चुनाव लड़ा था। उन्होंने टीआरएस प्रत्याशी मर्री राजशेखर रेड्डी को हराया था। अब विधानसभा चुनाव 2023 में कोडांगल और कामारेड्डी विधानसभा सीटों से उन्होंने चुनाव लड़ा जो कोडांगल से तो जीत हासिल किए।

तेलंगाना में कांग्रेस को प्रचंड जीत दिलाने वाले पिछड़ा कुर्मी समाज के नेता रेवंत रेड्डी राज्य के नए मुख्यमंत्री होंगे। वे 7 दिसंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। कांग्रेस महासचिव वेणुगोपाल ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष ने तेलंगाना विधायक दल के नए सीएलपी के रूप में रेवंत रेड्डी के नाम पर मुहर लगाई है। वे ही राज्य के नए मुख्यमंत्री होंगे। कांग्रेस द्वारा रेवंत रेड्डी को विधायक दल का नेता चुनने के बाद से है कुर्मी समाज में उत्साह लहर है , कुर्मी समाज के तमाम नेताओ ने कांग्रेस नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।

ऐसे रहे थे चुनाव परिणाम
इससे पहले तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023 के नतीजे 3 दिसंबर को घोषित किए गए थे। राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। पार्टी ने के. चंद्रशेखर राव की भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) हैट्रिक के सपने को चकनाचूर कर दिया था। कांग्रेस ने 64 सीटों पर जीत हासिल की थी, वहीं बीआरएस 39 सीटों पर जीत हासिल कर सकी थी। आठ सीटों पर भाजपा और छह सीटों पर एआईएमआईएम ने जीत दर्ज की थी। एक सीट पर भाकपा ने जीत हासिल की थी। राज्य की 119 सीटों वाली विधानसभा के लिए 30 नवंबर को मतदान हुआ था।

कौन हैं रेवंत रेड्डी?

अविभाजित आंध्र प्रदेश में पैदा हुए रेवंत रेड्डी ने छात्र जीवन से अपने राजनीतिय करियर की शुरुआत कर दी थी। उस्मानिया विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन के वक्त वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के साथ जुड़े। साल 2009 में वह टीडीपी की टिकट पर कोडांगल से विधानसभा चुनाव लड़े और जीत गए। हालांकि, कुछ साल बाद वह कांग्रेस में शामिल हो गए। कांग्रेस ने उन्हें 2019 के लोकसभा चुनाव में मलकाजगिरी से टिकट दिया और उन्होंने जीत दर्ज की। दो साल बाद पार्टी ने उन्हें प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी।

तेलंगाना में रेवंत रेड्डी ने दिलाई कांग्रेस को जीत!

तेलंगाना में कांग्रेस की जीत के सबसे बड़ी वजह रेवंत रेड्डी को माना जा रहा है। रेवंत विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का चेहरा बने रहे। चुनाव प्रचार के दौरान वह राहुल और प्रियंका गांधी की हर रैली में मौजूद रहते थे।

हाशिए पर खड़े इस समाज की आवाज बनकर उनका साथ देने का न्यूज़ अटैक एक प्रयास है. उम्मीद है आप सभी का सहयोग मिलेगा.
न्यूज़ अटैक इंडिया News Attack India News Attack
आपके पास शोषित समाज के उत्पीड़न अथवा किसी विभाग में भ्रस्ट्राचार की जानकारी हो तो व्हाटसअप नं. 9454606598 पर भेजें।
न्यूज़ अटैक इंडिया News Attack India News Attack
Share This.

Related posts

Leave a Comment