विनेश फोगाट ने रोड पर रखा खेल रत्न और अर्जुन अवॉर्ड, जा रही थीं पीएम आवास - न्यूज़ अटैक इंडिया
Search

विनेश फोगाट ने रोड पर रखा खेल रत्न और अर्जुन अवॉर्ड, जा रही थीं पीएम आवास

न्यूज़ अटैक इंडिया News Attack India News Attack

भारतीय रेसलर विनेश फोगाट ने अपना अर्जुन अवॉर्ड लौटाने का 26 दिसंबर को ही ऐलान कर दिया था। शनिवार को उन्होंने अपना पुरस्कार कर्तव्य पथ पर ही रख दिया। इस दौरान उनके पति सोमवीर राठी भी साथ थे।

नई दिल्ली। भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ चार दिन पहले अपने अर्जुन अवॉर्ड और खेल रत्न पुरस्कार को लौटाने का ऐलान कर चुकीं भारतीय रेसलर विनेश फोगाट ने आज अपना सम्मान लौटा दिया। विनेश ने अपने पति सोमवीर राठी के साथ अपना अवॉर्ड कर्तव्य पथ पर रख दिया। इस दौरान विनेश फोगाट ने प्रधानमंत्री आवास की ओर कूच का प्रयास किया किन्तु पुलिस द्वारा रोके जाने के उपरांत उन्होंने अपना सम्मान वहीं सड़क पर ही रख दिया।

विगत 26 दिसंबर को ही भारतीय रेसलर विनेश फोगाट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए ही अपना मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार और अर्जुन पुरस्कार लौटाने का ऐलान कर दिया था। उन्होंने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कहा था कि मैं अपना मेजर ध्यानचंद खेल रत्न और अर्जुन अवार्ड वापस कर रही हूं। इस हालत में पहुंचाने के लिए ताकतवर का बहुत बहुत धन्यवाद। विनेश से पहले बजरंग पूनिया ने भी प्रधानमंत्री आवास के बाहर अपना पद्मश्री अवार्ड ऐसे ही रखा था।

बजरंग पुनिया ने अपने सोसल एक्स पर लिखा ..

बजरंग पूनिया ने विगत 22 दिसंबर को अपना पद्मश्री अवॉर्ड लौटाया था। उन्होंने भी पीएम आवास की ओर जाने का प्रयास किया था, लेकिन पुलिस ने उन्हें आगे जाने से रोक दिया था जिसके बाद उन्होंने अपना सम्मान वहीं सड़क पर रख दिया था। बजरंग ने पीएम मोदी को चिट्ठी भी लिखी थी जिसमें उन्होंने कहा था कि मैं अपना पद्मश्री पुरस्कार प्रधानमंत्री जी को वापस लौटा रहा हूं। कहने के लिए बस मेरा यह पत्र है।

बजरंग पुनिया के सम्मान लौटाने से पहले साक्षी मलिक ने कुश्ती से संन्यास की घोषणा की थी। ये सारा घटनाक्रम कुश्ती संघ के चुनाव में सांसद वृजभूषण के करीबी संजय सिंह की जीत के बाद हुआ था। कुश्ती संघ के चुनाव में संजय सिंह ने अनीता श्योरण को मात दी थी। पहलवानों ने इस नतीजे का विरोध किया और बाद में खेल मंत्रालय ने संजय सिंह को कुश्ती संघ के अध्यक्ष पद से हटा दिया।

हाशिए पर खड़े इस समाज की आवाज बनकर उनका साथ देने का न्यूज़ अटैक एक प्रयास है. उम्मीद है आप सभी का सहयोग मिलेगा.
न्यूज़ अटैक इंडिया News Attack India News Attack
आपके पास शोषित समाज के उत्पीड़न अथवा किसी विभाग में भ्रस्ट्राचार की जानकारी हो तो व्हाटसअप नं. 9454606598 पर भेजें।
न्यूज़ अटैक इंडिया News Attack India News Attack

Share This.

Related posts

Leave a Comment